Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएवी में समर्थकों संग छत पर चढ़े छात्र संघ अध्यक्ष
  • देहरादून

डीएवी में समर्थकों संग छत पर चढ़े छात्र संघ अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   डीएवी पीजी कालेज में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल अपने समर्थकों संग परिसर में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी की छत पर जा चढ़े। जिससे वहां डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक अफरा तफरी मची रही। काफी मशक्कत व समझाने बुझाने के बाद ही छात्र नेता नीचे उतरने को तैयार हुए।डीएवी पीजी कालेज में सोमवार का दिन गहमा गहमी वाला रहा। छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल दिन में करीब सवा 12 बजे सेंटल लाइब्रेरी भवन की निर्माणाधीन छत पर समर्थकों संग जा चढ़े। छात्र नेता ऊपर से ही निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। सिद्धार्थ अग्रवाल का आरोप है कि भवन के निर्माण में टुकड़ों में ठेका दिया जा रहा है। भवन की छत टिन की बनाई जा रही है। जिसके सपोर्ट में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता घटिया है। इससे निर्माण कार्य में अनिमितता का अंदेशा है। उन्होंने भवन की निर्माणाधीन छत से ही कालेज प्रबंधन को संदेश भिजवाया कि वह छत पर ही इसके विरोध में धरना दे रहे हैं। इससे परिसर में हडकंप मच गया। कालेज प्राचार्य, शिक्षक, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व पुलिस भी मौके पर पहुंची। ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया गया। सभी ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इस विरोध प्रदर्शन के बाद मौके पर काम रोक दिया है। हालांकि पीडब्लयूडी अधिकाारियों का कहना था कि काम डीपीआर के मुताबिक ही हो रहा है। कालेज प्रबंधन द्वारा आश्वासन देने पर छात्र नेता दोपहर डेढ़ बजे छत से उतर गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गृह कलेश के चलते पत्नी के साथ की मारपीट
Next: बिजली की दरों पर सुनवाई के लिए जनता के पास पहुंचेगा नियामक आयोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.