Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दौलत बिष्ट बने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष
  • चमोली

दौलत बिष्ट बने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 14/08/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने बाजी मारी है। इस प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा समर्थित दौलत सिंह बिष्ट विजयी हुए हैं। 26 सदस्यों वाली चमोली जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर गुरुवार को हुये चुनाव में भाजपा समर्थित दौलत सिंह बिष्ट को 19 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित रमा देवी को 5 मत मिले। अध्यक्ष पद के चुनाव में 2 मत रद घोषित किये गए। चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के चुनाव में लक्ष्मण सिंह 15 मत लेकर विजयी घोषित हुए। जबकि उनके निकटतम कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जयप्रकाश को 11 मत मिले। वहीं 9 ब्लॉक प्रमुखों की महत्वपूर्ण सीट पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी। सीमांत विकास खंड जोशीमठ ज्योर्तिमठ में सबसे पहले कांग्रेस ने जीत की शुरुआत की। यहां ब्लॉक प्रमुख पद पर अनूप नेगी भारी मतों से विजयी हुये। उन्हें 18 वोट और भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनोज रावत को 5 वोट मिले। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह वर्त्वाल के गृह क्षेत्र पोखरी में ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित राजी देवी चुनाव जीत कर ब्लॉक प्रमुख बनीं। उन्हें 17 मत और भाजपा समर्थित मीना रावत को 8 मत मिले। यह क्षेत्र बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला का भी गृह ब्लॉक है। थराली ब्लॉक में प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित प्रवीण पुरोहित चुनाव जीते। उन्होंने भाजपा समर्थित भानु प्रकाश को पराजित किया। नारायण बगड़ ब्लॉक के प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित गणेश चंदोला विजेता बने। जिला मुख्यालय के दशोली ब्लॉक की प्रमुख पद पर विनीता देवी दूसरी बार निर्वाचित हुयीं हैं वे भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी थीं और लगातार दूसरी बार प्रमुख बनीं हैं। नन्दानगर ब्लॉक से हेमा देवी ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुयीं हैं। वे भारतीय जनता पार्टी समर्थित हैं। देवाल ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित तेजपाल रावत निर्वाचित हुए हैं। गैरसैण ब्लॉक के प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित दुर्गा देवी निर्वाचित हुयीं हैं। कर्णप्रयाग ब्लॉक में भी भाजपा ने बाजी मारी। यहाँ भाजपा समर्थित दीपिका मैखुरी चुनाव जीतीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद बलूनी और मंत्री धन सिंह ने किया आपदाग्रस्त गांव कलुण का दौरा
Next: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.