Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दशोली ब्लॉक का मैठाणा गांव बनेगा मॉडल विलेज
  • चमोली

दशोली ब्लॉक का मैठाणा गांव बनेगा मॉडल विलेज

RNS INDIA NEWS 10/10/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  दशोली ब्लाक में मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। जिला स्तर पर मॉडल विलेज विकसित करने के लिए मैठाणा गांव का चयन किया गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में सभी रेखीय विभागों की बैठक लेते हुए मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी रेखीय विभाग संयुक्त रूप से मैठाणा गांव का विजिट करें और मैठाणा गांव को मॉडल विलेज बनाने के लिए इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ कार्य योजना तैयार की जाए। मैठाणा गांव में नर्सरी विकास, कीवी के काश्तकारों की संख्या में वृद्धि, गांव में होम स्टे संचालन, हाट बाजार, ऑर्नामेंटल फिश पौंड बनाने तथा हाउस ऑफ हिमालया की थीम पर आउटलेट बनाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए। स्वरोजगार के उद्देश्य से कैंपिंग कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मैठाणा में खेल मैदान तक जाने वाले लिंक मार्ग का चौड़ीकरण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सड़क मार्ग अवरूद्व होने पर यहां पर तीर्थयात्रियों को ठहराने एवं अन्य प्रयोजन के लिए खेल मैदान का उचित उपयोग किया जा सकता है। इससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को मैठाणा पशु सेवा केन्द्र पर सप्ताह में दो दिन पशुधन प्रसार अधिकारी को तैनात करने एवं डीपीआरओ को मिनी सचिवालय को तत्काल खाली कराने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता अला दिया ने जानकारी देेते हुए बताया कि ग्राम सभा में 250 हेक्टेयर भूमि है। इसमें 123 परिवार खेती करते हैं। मैठाणा में मूलभूत सुविधाओं को सदृढ करने से स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ेगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, एपीडी केके पन्त सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी की आत्महत्या में पति गिरफ्तार, जेल भेजा
Next: शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.