Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दंगों के आरोपी 12 साल के बच्चे पर एक्शन, 2.9 लाख रुपए की वसूली का नोटिस जारी
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

दंगों के आरोपी 12 साल के बच्चे पर एक्शन, 2.9 लाख रुपए की वसूली का नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
default featured image

भोपाल (आरएनएस)। मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले के एक 12 साल के बच्चे को दो लाख 90 हजार रुपये की वसूली का नोटिस भेजा गया है। यह बच्चा बीते साल रामनवमी पर हुए दंगों का आरोपी है। इस नोटिस पर एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि मुसलमानों से इतनी नफरत कि अब बच्चों से वसूली लेंगे? ज्ञात हो कि राज्य में पत्थरबाजी और अन्य हिंसक घटनाओं को रोकने के साथ शासकीय और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्यवाही के लिए एक कानून बनाया गया है प्रिवेंशन एंड रिकवरी ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी। इस कानून में संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर वसूली का प्रावधान है।
सरकार द्वारा सरकारी और निजी संपत्ति पहुंचाने के लिए बनाए गए कानून के तहत ट्रिब्यूनल का भी गठन किया गया है। इस ट्रिब्यूनल में कुल 343 शिकायतें की गई थी जिसमें से 34 को स्वीकार किया गया और छह मामले निपटाए जा चुके हैं। इसमें से एक मामला है खरगोन का।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, खरगोन में बीते साल 10 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर हिंसा भडक़ी थी। यहां की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रामनवमी पर हुई हिंसा में उसकी संपत्ति को नुकसान हुआ है, बच्चे ने उनके घर में घुसकर लूटपाट की। बच्चे के माता पिता बच्चे को नाबालिग बता रहे हैं। वहीं ट्रिब्यूनल ने जो राशि तय की है उसकी भरपाई माता-पिता को करनी होगी।
इस मामले में एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, मध्य प्रदेश के कानून के तहत एक 12 साल के बच्चे को मुजरिम बना दिया गया है। किशोर न्याय कानून कहता है कि.. किसी बालक के बारे में यह उपधारणा की जाएगी कि वह असद्भाव पूर्ण या आपराधिक आशय दोषी नहीं, मुसलमानों से इतनी नफरत कि अब बच्चों से वसूली लेंगे?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौ और दस साल के भाई बहन को कंठस्थ हैं चारों वेद
Next: बच्चे को अनुशासनहीनता पर डांटा तो घरवालों ने शिक्षकों से की मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.