Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बच्चे को अनुशासनहीनता पर डांटा तो घरवालों ने शिक्षकों से की मारपीट
  • नैनीताल

बच्चे को अनुशासनहीनता पर डांटा तो घरवालों ने शिक्षकों से की मारपीट

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

रामनगर। एक शिक्षिका को छात्र को डांटना महंगा पड़ गया। छात्र के परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था स्कूल में हो-हल्ला मच गया। बीच-बचाव में आये स्कूल के शिक्षक और दो छात्र और एक छात्रा भी घायल हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार को पीरूमदारा किसान इंटर कॉलेज की शिक्षिका सीता रावत कक्षा सात में बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान उदयपुरी चोपड़ा निवासी छात्र अनुशासनहीनता करने लगा, जिस पर शिक्षिका ने फटकार लगाकर पढ़ने को कहा, लेकिन छात्र कक्षा से बाहर निकल कर घर चला गया।

इस बात से नाराज छात्र के परिजन मंगलवार को छात्र के साथ स्कूल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने आते ही शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिया और हाथ में पेन चुभो दी। इस बीच क्लास में हंगामा हो गया। हो हल्ला सुन बगल में पढ़ा रहे शिक्षक गौरव कुमार शाह बीच-बचाव को आये तो उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान कॉलेज के दो छात्र व एक छात्रा भी मारपीट में घायल हो गई। उसके बाद हमलावर भाग निकले। सभी घायलों का उपचार कराया गया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र चौधरी ने आरोपी छात्र के भाई तनवीर तथा शाहरुख के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और तनवीर तथा शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दंगों के आरोपी 12 साल के बच्चे पर एक्शन, 2.9 लाख रुपए की वसूली का नोटिस जारी
Next: आईआईटी शोधकर्ताओं ने कैंसर डिटेक्टर किया विकसित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.