Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डकैती के प्रयास का पांचवा बदमाश गिरफ्तार
  • हरिद्वार

डकैती के प्रयास का पांचवा बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली के मोहनपुरा निवासी कारोबारी चिराग पाहुजा ने तहरीर देकर बताया था कि 28 अगस्त 2021 को रात दस बजे एक व्यक्ति ने पार्सल लेकर आने की बात कहकर डोर बेल बजाई थी। बहन मानसी ने दरवाजा खोला था। दरवाजा खोलने पर चार लोग घर के अंदर घुस आए थे और बहन को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया था। बहन ने हौसला दिखाकर शोर मचा दिया था। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे थे। खुद को फंसता देख बदमाश उल्टे पैर वहां से भाग गए थे। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। उप निरीक्षक विनोद सिंह ने अभिषेक सिंघल पुत्र सुशील निवासी मोहल्ला बेगमपुरा थाना कैराना, विपिन पुत्र धारा निवासी बरखंडी मंदिर के पास गौशाला थाना कैराना, हरिओम पुत्र जय भगवान निवासी मोहल्ला विसातथान थाना कैराना और निशांत गोयल उर्फ विशु पुत्र सतीश गोयल निवासी डबल फाटक मोहनपुरा को गिरफ्तार किया था। दो तमंचे, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए थे। मामले में रोबिन गुर्ज्जर, साकिब और राजवीर फरार थे। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रजनीश उर्फ राजवीर पुत्र योगेश राणा निवासी खेड़ी बाबरी थाना बाबरी जिला शामली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, कांस्टेबल गुलशन और प्रवीण शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म
Next: राजस्व कर्मचारी-अधिवक्ता के बीच विवाद से हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.