Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज में क्रेटा कार मांगने पर पुलिसकर्मी समेत अन्य पर केस
  • हरिद्वार

दहेज में क्रेटा कार मांगने पर पुलिसकर्मी समेत अन्य पर केस

RNS INDIA NEWS 02/11/2025
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   कनखल क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में क्रेटा कार की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न, मारपीट, अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने यूपी पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने उसे कार लाने का दबाव डालना शुरू कर दिया था। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई। पुलिस के मुताबिक कनखल आरके मिशन रोड निवासी पल्लवी ने शिकायत कर बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी 2025 को मुजफ्फरनगर निवासी टिकल कुमार से हुई थी, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। विवाह में लाखों रुपये, फर्नीचर और सोने-चांदी के जेवर देने का दावा किया गया है। पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ही पति टिकल, सास राजेश देवी, देवर अंकित और जेठानी स्वाति ने दहेज में क्रेटा कार की मांग कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि 11 फरवरी को पहली बार मारपीट कर उसे मायके भेज दिया गया। मायके पक्ष द्वारा समझाने पर वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन उत्पीड़न और मारपीट का दौर जारी रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बीते जून माह में उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान भोपा थाने में समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष कार की मांग पर अड़ा रहा। महिला ने बताया कि पुलिसकर्मी पति 112 पुलिस वाहन लोनी बार्डर लोनी गाजियाबाद में तैनात है। एसओ मनोहर रावत ने बताया कि पति, सास, देवर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद के नाम पर संसद में फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर धोखाधड़ी
Next: दुकान के बाहर युवक की लाश मिलने से सनसनी

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.