Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर
  • नैनीताल

दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर

RNS INDIA NEWS 12/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। डीएम कैंप से चंद कदम दूर रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से चर्च परिसर के लोग दहशत में आ गए। मंगलवार चर्च परिसर के लोगों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को तहरीर दी। सीसीटीवी में कैद फायरिंग की वीडियो दिनभर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने जमकर पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किये।
चर्च कम्पाउंड में रहने वाले आशीष चरन, सचिन भान, आशीष मार्गेरेट और मनोज सिंह ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे पांच लोग चर्च कम्पाउंड परिसर में लाइसेंसी रिवाल्वर से करीब पांच से छह हवाई फायरिंग की। इससे पूरे कम्पाउंड परिसर में रहने वाले परिवार दहशत में हैं। इसमें एक युवक चर्च कम्पाउंड में रहने वाला बताया जा रहा है। युवकों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। दबंगों की हरकत ने पुलिस के गश्ती टीम की भी पोल खोल दी है। नैनीताल रोड पर ऐसी हरकत से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को फुटेज की जांच के आदेश दिये हैं। तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन्यजीवों को ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू करने के लिए कारगर विदेशी औषधि उपलब्ध
Next: ठेकेदार पर भवन निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.