Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डाक सेवकों के पदों पर मूल निवासियों को मिले वरीयता
  • देहरादून

डाक सेवकों के पदों पर मूल निवासियों को मिले वरीयता

RNS INDIA NEWS 05/10/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों के ज्यादातर पदों बाहरी राज्यों के युवाओं के पदों का चयन और फर्जी प्रमाण पत्र मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों में आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया समेत तमाम मंचों पर इसका विरोध कर रहे हैं और सरकार से डाक सेवकों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर इसमें उत्तराखंड के मूल निवासियों को वरीयता देने की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड परिमंडल में डाक विभाग की सात डिविजन हैं। 2016 तक ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती डिविजन स्तर पर होती थी। तब बाहरी राज्यों के तो दूर डिविजन से बाहर के अभ्यर्थी भी इसमें आवेदन कर पाते थे। लेकिन इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर अखिल भारतीय स्तर पर होने लगी। तब से डाक सेवकों के ज्यादातर पदों पर बाहरी राज्यों के युवाओं का चयन हो रहा है। ऐसे युवाओं का भी चयन हो रहा है, जिनको हिंदी बोलना और लिखना तक नहीं आ रहा है। हिसाब-किताब करना और स्थानीय बोली-भाषा को समझना तो उनके लिए दूर की बात है। पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितयां भी उनके लिए चुनौती बन जा रही है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर भी नौकरी पा रहे है। डाक विभाग 2023 में 36 ऐसे अभ्यर्थियों को पकड़ चुका है, जिनके दसवीं के प्रमाण पत्र फर्जी थे। इस बार भी छह अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डाक विभाग में बाहरी राज्यों के युवाओं के चयन और फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला उठने के बाद उत्तराखंड के सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग आक्रोशित हैं और भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हंस आजीविका परियोजना के माध्यम से मधुमक्खी पालन का दिया प्रशिक्षण
Next: चौखम्बा पर्वत ट्रैक में गए विदेशी ट्रेकरों का नहीं लगा पता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.