Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डीए, एचआरए लटकने से निगम कर्मचारी नाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डीए, एचआरए लटकने से निगम कर्मचारी नाराज

RNS INDIA NEWS 15/12/2023
rns featured image new

राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने बनाया दबाव

देहरादून। राज्य निगमों के कर्मचारियों को जनवरी 2023 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ न मिलने पर राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने सख्त नाराजगी जताई। कई निगमों में सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार मकान किराया भत्ता भी न दिए जाने पर विरोध जताया। महासंघ ने जल्द से जल्द फैसला न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। महासंघ की शुक्रवार को हुई बैठक में अध्यक्ष दिनेश गोसाईं और महासचिव बीएस रावत ने कहा कि सार्वजनिक निगमों के कर्मचारियों को जनवरी 2023 से अभी तक बढ़े हुए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिला है। ये सीधे तौर पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव है। राज्य कर्मचारियों को पहले ही ये लाभ दे दिया गया है। निगम कर्मचारियों के प्रकरण को बार बार उलझाया जा रहा है। यही नहीं अभी तक सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर मिलने वाले मकान किराया भत्ता का भी लाभ देने का फैसला नहीं किया जा रहा है। इससे निगम कर्मचारियों को वित्तीय नुकसान हो रहा है।
कहा कि वित्त विभाग की ओर से मंजूरी देने के बाद भी इन प्रकरणों को सार्वजनिक उद्यम विभाग में जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। जिन प्रकरणों में निगमों के बोर्ड फैसला कर चुके हैं, उन मामलों में भी सार्वजनिक उद्यम विभाग आदेश नहीं कर रहा है। यही वजह है, जो उत्तराखंड के इतिहास में ये पहला मौका है, जब महंगाई भत्ता पूरे एक साल लटका हो। इसके विरोध में 10 जनवरी 2024 को देहरादून शहीद स्थल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दौरान अगले आंदोलन का ऐलान होगा। बैठक में दिनेश पन्त, प्रेम सिंह रावत, अनुराग नौटियाल, रमेश बिजौला, श्याम सिंह नेगी, टीएस बिष्ट, विजय खाली, दिवाकर शाही, प्रदीप मल्होत्रा, राम कुमार, अजय बेलवाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई
Next: पर्यटन विभाग की फिल्म को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.