Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सिलेंडरों की घटतौली मामले में प्रबंधक का तबादला
  • पौड़ी

सिलेंडरों की घटतौली मामले में प्रबंधक का तबादला

RNS INDIA NEWS 24/07/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। गढ़वाल मंडल विकास निगम की भाबर गैस एजेंसी में गैस सिलिंडरों की घटतौली के मामले में प्रबंधक कैलाश अधिकारी पर गाज गिरी है। जीएमवीएन के महाप्रबंधक ने उनका तबादला देहरादून कर दिया है। बताते चलें कि एजेंसी के होम डिलीवरी कर्मचारियों पर स्थानीय लोग सिलेंडरों में घटतौली करने का आरोप लगा रहे थे। इस मामले में भाजपा नेता व क्षेत्रीय पार्षद सौरव नौडियाल के नेतृत्व में भाबर क्षेत्र के लोगों ने 9 जुलाई को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने भाबर गैस एजेंसी के ठेकेदार व कर्मचारियों पर गैस सिलिंडरों की घटतौली करने व प्रबंधक पर इस मामले में अनदेखी करने और ठेकेदार के कर्मचारियों को बचाने के आरोप लगाए थे। काफी दिन तक चले विवाद के बीच एजेंसी के ठेकेदार और कर्मचारियों ने काम छोड़ने की बात करते हुए होम डिलीवरी सेवाएं बंद कर दी थी। इस पर एक बार फिर पार्षद के नेतृत्व में भाबर क्षेत्र की महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए जीएमवीएन के महाप्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया। विवाद को देखते हुए जीएमवीएन के महाप्रबंधक ने एजेंसी प्रबंधक का देहरादून स्थानांतरण कर दिया है। उनकी जगह दुगड्डा गैस एजेंसी के प्रबंधक युद्धवीर सिंह नेगी को भाबर गैस एजेंसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, एजेंसी प्रबंधक कैलाश अधिकारी ने भी उनके स्थानांतरण होने की पुष्टि की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग स्टॉफ को मरीजों की बेहतर देखभाल को प्रशिक्षित करेगा एम्स
Next: पुलिस से अभद्र व्यवहार करने के मामले में सात धरे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.