Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठगों ने व्यापारी को लालच देकर साढे तीन लाख रुपये की ठगी की
  • देहरादून

साइबर ठगों ने व्यापारी को लालच देकर साढे तीन लाख रुपये की ठगी की

RNS INDIA NEWS 30/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। खुद को रिश्तेदार बताकर एक ठग ने सेलाकुई थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी एक व्यापारी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये गंवाने के बाद अब अपने आपको ठगा महसूस करने पर पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सेलाकुई पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पीड़ित व्यापारी अरविंद कंडारी पुत्र सब्बल सिंह कंडारी निवासी हरिपुर रोड सेलाकुई ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 16 जून को उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसे बताया कि वह उसका रिश्तेदार है और उसके खाते में 18 लाख 57 हजार चार सौ रुपये भेज रहा है। साथ ही कहा कि वह उक्त रकम तब ही उसके खाते में डाल सकेगा जब वह उसके बताये अकाउंट नंबर में तीन लाख साठ हजार रुपये डालेगा। बताया कि उक्त व्यक्ति के कहने पर उसने 17 जून से लेकर बीस जून तक बताये गये दो खातों में तीन लाख साठ हजार रुपये की रकम जमा की। बताया कि तीन लाख साठ हजार रुपये की राशि उक्त व्यक्ति के बताये खातों में जमा करने के बाद उक्त व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर दिया है। कोई जवाब नहीं दे रहा है। यही नहीं उसको बताई गयी 18 लाख 57 हजार चार सौ रुपये की रकम देना तो दूर उसके रुपये भी नहीं लौटाये। पीड़ित ने पुलिस से ठग के खिलाफ कार्रवाई कर उसके रुपये वापस दिलाने की मांग की। थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह का कहना है कि पीडित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र संघ समारोह में बिखेरी जौनसारी संस्कृति की छटा
Next: पांच माह से उपनल कर्मियों को वेतन न मिलने से गंभीर आर्थिक संकट

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.