Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पांच माह से उपनल कर्मियों को वेतन न मिलने से गंभीर आर्थिक संकट
  • देहरादून

पांच माह से उपनल कर्मियों को वेतन न मिलने से गंभीर आर्थिक संकट

RNS INDIA NEWS 30/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार बावर के अस्पतालों में तैनात उपनल कर्मचारियों का वेतन पिछले पांच माह से नहीं मिला। जिससे उपनल कर्मियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर की रसोई के लिए राशन से लेकर बच्चों की फीस देने के लिए कर्मियों के लाले पड़े हुए हैं। वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने जल्द वेतन दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर वेतन दिलवाने की मांग की है। जौनसार बावर के स्वास्थ्य केंद्रों में उपनल के माध्यम से तैनात संविदा कर्मियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। उपनल के माध्यम से 13 वर्ष पूर्व क्षेत्र के चकराता, मानथात, क्वांसी, त्यूणी, कोटी कनासर, खबऊ, आदि स्वास्थ्य केंद्रों में 12 से ज्यादा संविदा कर्मी तैनात है। लेकिन फरवरी माह से इन्हें वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है कर्मचारी राजेन्द्र राणा, नीरज, बारू सिह राणा, संतराम, मेहर सिह, गम्भीर सिह, बलबीर सिह, कुंदन सिह, अमर सिह, आदि का कहना है कि उन्हें वेतन न मिलने से कई परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। कहा कि वह अपने बच्चों की स्कूल फीस तक भरने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। बताया कि दुकानदारों ने भी पिछला उधार न चुकाने पर राशन देने से इनकार कर रहे हैं, जिससे उनके सामने अनेक दिक्कतें आ रही हैं। यही नहीं परिवार का कोई सदस्य बीमार होने पर दवा के लिए भी पैसे नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द वेतन निर्गत करावाने की मांग की है। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी चकराता डॉ. विक्रम सिह ने बताया कि संविदा कर्मियों के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं हो पाया है। जिससे वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। कहा कि नवीनीकरण का मामला शासन स्तर पर लंबित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगों ने व्यापारी को लालच देकर साढे तीन लाख रुपये की ठगी की
Next: बेकाबू कार की चपेट में आया ई-रिक्शा, एक की मौत

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.