Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्र संघ समारोह में बिखेरी जौनसारी संस्कृति की छटा
  • देहरादून

छात्र संघ समारोह में बिखेरी जौनसारी संस्कृति की छटा

RNS INDIA NEWS 30/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक छात्र संघ समारोह में संस्कृति की अनूठी छटा बिखरी, कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ लोक गायक अनूप चांगटा, दिनेश चौहान, विशाल वर्मा, सचिन वर्मा, कुमपाल भारती के गीतों पर दर्शक जमकर नाचे।
कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत रही अखिल भारतीय आदिम जाति संघ नई दिल्ली की अध्यक्ष इंदिरा चौहान और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने महासू वंदना ‘हो देवा महासू देवा हनोली के राजा… से कार्यक्रम का आगाज किया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा ‘ले भुजी जाला ले चूडा…’ गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के मशहूर लोक गायक अनूप चांगटा के मंच पर आते ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। चांगटा ने महासू वंदना ‘देवा महासू हनोली थानों जौनसारो की शानो… से अपनी प्रस्तुतियों की शुरुआत की। तारा लाडिया हाथे कलमा…, आदि लोक गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक दिनेश चौहान ने सुले सुले वर्षीया सावणा…, 15 गते फागुणा मैं तेरा जोजोड़ा सुणा…, गीतों पर खूब वाहवाही लूटी। बांसुरी वादक सरजू आर्या ने बांसुरी की मधुर धुन सुना लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद मंच पर आए गायक कुमपाल भारती, विशाल वर्मा सचिन वर्मा, ने भी एक से एक गीत गाकर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंदिरा चौहान ने कहा की वह अपने क्षेत्र और यहां की संस्कृति से बहुत प्यार करती हैं। कहा की यहां की अद्भुत संस्कृति का डंका देश-विदेश में बज रहा है। लोक कलाकार डॉ. नंदलाल भारती ने कहा जौनसार बावर की युवा पीढ़ी को जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की संस्कृति को संरक्षित रखना होगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़, प्राध्यापक सुमेर चंद, छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष गौरव राठौर, महासचिव राज वर्मा, सह सचिव दीपक तोमर, कोषाध्यक्ष मनीषा राणा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि उदय वर्मा, प्रियंका चौहान, निशू चौहान, निकिता राणा, मोनिका जोशी, आकांक्षा नेगी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Next: साइबर ठगों ने व्यापारी को लालच देकर साढे तीन लाख रुपये की ठगी की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.