Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • साइबर ठगों ने उड़ाए खाते से 61 हजार रूपए
  • पौड़ी

साइबर ठगों ने उड़ाए खाते से 61 हजार रूपए

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
rns featured image new

पौड़ी। बैंक खातों से ऑन लाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है। पौड़ी में एक व्यक्ति के दो अलग-अलग बैंक खातों से साइबर ठगों ने ऑन लाइन धोखाधड़ी कर करीब 61 हजार रुपए उड़ा दिए। साइबर ठगों ने बैंक से पैसा उड़ाने के लिए एक एप डाउनलोड करवाते हुए यह काम किया। प्रभावित ने इस मामले में पौड़ी कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पौड़ी कोतवाली प्रभारी विनोद गुंसाई ने बताया है कि चमोली निवासी लक्ष्मण सिंह के बैंक खाते से ठगों ने 61 हजार उड़ा दिए। ठगों ने लक्षमण सिंह को मोबाइल केवाईसी को अपडेट करने के लिए कहा। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी दिया गया। जिस पर लक्ष्मण सिंह ने कॉल किया। तो बताया गया कि अपने मोबाइल नंबर पर 10 रुपए का रिचार्ज करवा दें। लक्ष्मण सिंह ने 10 रुपए का रिचार्ज किया, लेकिन नहीं हुआ। इस पर ऑन लाइन 10 रुपए का रिचार्ज का ऑपशन दिया गया। लेकिन मोबाइल फिर भी रिचार्ज नहीं हुआ। इसके बाद साइबर ठगों ने एक एप डाउलोड करने के लिए कहा और इसके जरिए मोबाइल रिचार्ज करने के लिए कहा। लक्ष्मण सिंह ने इस एप का इस्तेमाल किया। साइबर ठगों ने इस एप लिंक के जरिए लक्ष्मण सिंह के बैंक खाते की पूरी जानकारी हासिल की और दो अलग-अलग खातों से 61 हजार 95 रुपए उड़ा लिए। जब लक्ष्मण सिंह के बैंक से पैसा निकला तो तब पता चला कि यह कंपनी का फोन नहीं था। इसके बाद कोतवाली पौड़ी में मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध ऑन लाइन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच उप निरीक्षक कोतवाली किशन दत्त शर्मा को सौंप दी गई है। पुलिस जल्द ही मामले की तफ्तीश पूरी कर लेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन से भिड़ी वैन, पिता पुत्र समेत तीन की मौत, पत्नी गंभीर
Next: भक्तों के लिए खुले धार्मिक स्थल, सख्ती से करना होगा कोरोना गाइडलाइंस का पालन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.