Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीयूईटी यूजी परीक्षा दोबारा करने पर छात्रों का विरोध
  • पौड़ी

सीयूईटी यूजी परीक्षा दोबारा करने पर छात्रों का विरोध

RNS INDIA NEWS 15/07/2024
rns featured image new

श्रीनगर(आरएनएस)।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आगामी 19 जुलाई को दोबारा स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा करवाए जाने पर छात्रा नेताओं ने सोमवार को बिड़ला परिसर के मुख्य गेट पर एनटीए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने एनटीए की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान गढ़वाल विवि के छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल और छात्र नेता बिरेंद्र भंडारी ने कहा कि रविवार देर शाम एनटीए द्वारा सीयूईटी परीक्षा दोबारा करवाए जाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। कहा कि एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं में लगातार धांधलियां की जा रही है। पहले नीट, नेट और अब सीयूईटी यूजी परीक्षा में धांधली के चलते दोबारा परीक्षा करवाई जा रही है। कहा कि सीयूईटी यूजी की परीक्षा करवाना पहाड़ के साथ-साथ देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ है। कहा कि एनटीए द्वारा एक प्रश्न को चुनौती देने के लिए एनटीए 200 से अधिक रुपये छात्रों से वसूल रही है। भारी भरकम फीस लेने के चलते छात्र न तो अपने प्रश्नों को चुनौती दे पा रहे हैं न ही अपना पक्ष रख पा रहे हैं। उन्होंने एनटीए की कार्यप्रणाली को देखते हुए जल्द परीक्षा एजेंसी को हटाने की मांग की है। कहा कि यदि सरकार जल्द से एनटीए को हटाने की कार्यवाही नहीं करती है तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ रावत, चिराग बहुगुणा, दीपक बिष्ट, अमन, अक्षांश, शिवांश, सूरज लामा, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लालपुर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Next: चमियाला में छात्र-छात्राओं को दी नए कानून की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.