Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सीएस ने समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए
  • चमोली

सीएस ने समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
rns featured image new

चमोली। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने गुरुवार को चमोली से शासन स्तर पर लंबित विभिन्न योजनाओं, जिले की प्रमुख समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को जिले के प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि जिले में श्रीनगर से जोशीमठ 66 केवी विद्युत लाइन ब्रेक डाउन होने पर जिला मुख्यालय सहित जिले के तीन ब्लाक बार-बार प्रभावित होते है। इसके समाधान के लिए सिमली-कर्णप्रयाग तक 66 केवी लाइन की नई लाइन का निर्माण किया जाना नितांत आवश्यक है। यातायात व्यवस्था हेतु गोपेश्वर पेट्रोल पम्प को शिफ्ट किए जाने हेतु धनराशि दी जानी है। जिस पर मुख्य सचिव ने शासन के अधिकारियों को समय निर्धारित करते हुए प्राथमिकता पर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। हेमकुंड साहिब के 16 किमी पैदल ट्रैक पर गेस्ट हाउस, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल एवं पार्किंग की व्यवस्था की मांग जिला अधिकारी ने मुख्य सचिव का बताई। बार्डर क्षेत्र नीति में धार्मिक स्थल टिमरसैंण महादेव मंदिर स्थित है। वैली में पर्यटन को विकसित कर स्थानीय लोगों को स्वरोजगार हेतु नीती, माणा, घस्तोली-रत्ताकोना तक जाने की स्वीकृति दी जाने की स्थानीय जनता की मांग को प्रशासन ने मुख्य सचिव को समक्ष रखी। बदरीनाथ में वीआईपी के दृष्टिगत एक अच्छे राजकीय अतिथि गृह का निर्माण और जोशीमठ के सिंहधार तोक में हैलीपैड के लिए 10 नाली भूमि की आवश्यकता पर बल दिया गया। पोखरी बैंड से टंगसा-सिरोखोमा होते हुए मंडल बाईपास मोटर मार्ग निर्माण और हल्दापानी में भू-धंसाव, जनपद में चिकित्सकों की कमी, एयर एंबुलेंस बुलाने की प्रक्रिया को सुगम बनाए जाने, शैडो एरिया में मोबाइल कनेक्टिविटी दूर करने, जिला पुस्तकालय, गौचर में डायट का पुस्तकालय का डिजिटाइजेशन एवं आधुनीकरण एवं सभी ब्लाकों में पुस्तकालय स्थापित किये जाने के प्रस्ताव से शासन को अवगत कराया गया। इनोवेटिव कार्यो की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पांचों बदरीधाम और दो केदार धाम जिले है, यहां पर अवस्थापना सुविधाओं को विकसित कर एक सर्किट के रूप में तैयार किया जा रहा है। बैरांगना में ट्राउट कैफे हाउस विकसित किया जा रहा है। बेनीताल क्षेत्र को एस्ट्रो टूरिज्म के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत जिला चिकित्सालय गोपेश्वर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। एनटीपीसी की ओर से सीएचसी जोशीमठ तथा रेलवे के माध्यम से एसडीएच कर्णप्रयाग तथा टीएचडीसी के माध्यम से जिला चिकित्सालय का सुधारीकरण एवं नवीनीकरण किया जाना प्रस्तावित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे पर फ्लाईओवर बनाने की मांग
Next: गढ़वाल विवि की पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 6 फरवरी को

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.