Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नवोदय विद्यालयों के भवन का निर्माण 18 माह में करें:  मुख्य सचिव
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

नवोदय विद्यालयों के भवन का निर्माण 18 माह में करें:  मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कार्यदायी संस्था को उत्तरकाशी के दिवारीखोल और रूद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में प्रस्तावित राजीव गांधी नवोदय आवासीय विद्यालयों के निर्माण 18 माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए नाबार्ड से मंजूरी लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा। मुख्य सचिव रतूड़ी ने बुधवार को विधानसभा भवन में दोनों प्रस्तावित राजीव गांधी नवोदय आवासीय विद्यालय की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक की। उन्होंने इन विद्यालयों के भवनों के निर्माण के साथ-साथ ही इनमें विभिन्न स्टाफ की भर्तियों के अनुमोदन, फर्नीचर आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग और ब्रिडकुल इन विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर पैनल एवं सोलर लाइट व उरेडा की सहायता से वाटर हीटर भी लगाएं। मुख्य सचिव कहा कि इन विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। विशेषकर निर्माण के दौरान इलेक्ट्रिकल विंग का सर्टिफिकेशन लिया जाए। इसके साथ ही पुख्ता वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम बनाने, किचन गार्डन और कम्पोस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। इसके साथ ही सीएस ने इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुविधा तथा ऑनलाइन शिक्षा के लिए बेहतरीन वाईफाई सुविधा,अभिभावकों के लिए अतिथि कक्षों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर सचिव रंजना राजगुरू, विजय कुमार जोगदंडे के साथ ही कार्यदायी संस्था सिंचाई व ब्रिडकुल के अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी परिसर में तालेबंदी कर किया प्रदर्शन
Next: महिला कांग्रेस ने बढ़ते महिला अपराध पर साधा निशाना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.