Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने अधीनस्थों को जारी किए निर्देश
  • हरिद्वार

क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने अधीनस्थों को जारी किए निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/12/2022
rns featured image new

गुड वर्क पर 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पुरूस्कार देकर किया सम्मानित
लापरवाही बरतने वालों को लगायी फटकार

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन एवं क्राईम मीटींग में एसएसपी अजय सिंह ने फील्ड में अच्छा कार्य करने पर 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि लापरवाही बरतने वालों को फटकार लगायी। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस का कार्य समाज को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है और यदि विभाग के इस प्रयत्न में विशेष भूमिका निभाने वाले सम्मान के अधिकारी है। पुलिस के अच्छा करने से एक ओर तो आमजनमानस में विभाग की छवि उज्जवल होती है। इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी अच्छा करने की सकारात्मक उर्जा प्राप्त होती है। क्राईम मीटिंग में मातहतों को निर्देश देते हुए एसएसपी ने कहा कि इनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान में जो थाने कम परफॉर्मेंस दे रहे हैं वे अपनी परफारमेंस में जल्द सुधार करें। अपने थाना क्षेत्र में इनामी अपराधी की जानकारी करें। इनामी अपराधी को प्राथमिकता के आधार पर पकड़ा जाए। थाना प्रभारी विवेचनाओं में प्रगति और अभियोग की जानकारी रखकर अलर्ट रहते हुए कार्य करें। पोस्टर और बैनर के माध्यम से जनता को जागरूक करें। एसएसपी ने कहा कि पुलिस को जानकारी दिए बिना गाड़ी उठाने वाले फाइनेंसरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया जाएगा। मुख्यालय द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर, डिजाइनर नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, नाबालिक बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान को गंभीरता से लें। सुनिश्चित करें की आम लोग सुरक्षित रूप से सड़क पर चल सकें। उत्तराखण्ड पुलिस एप व एप के सबकंटेंट गौरा शक्ति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इसके लिए थाने के उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को एक फिक्स टार्गेट दिया जाए। इससे ऐप को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में आसानी होगी। महिला हेल्प डेस्क में आने वाले लोगों को भी ऐप कीजानकारी देकर डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिन अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ 14(1) की कार्यवाही करें। नशीले इंजेक्शन की बरामदगी पर यदि मात्रा कमर्शियल क्वांटिटि के अनुरूप मिलती है तो एनडीएस एक्ट के तहत कार्रवाही करें। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को गंभीरता से लें।  समाज एक दिन में नही सुधरता है। कोशिश जारी रखने पर कुछ समय बाद बदलाव महसूस होगा। इसलिए पूरे मन से कोशिश की जाए। एसएसपी ने प्रार्थना पत्रों का निस्तारण शीघ्रता से करने के निर्देश भी दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोर्ट में तारीख पर आए युवक की पत्नी सहित ससुराल वालों ने की पिटाई
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश-चौधरी कुलदीप वालिया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.