
देहरादून। क्रेडिट कार्ड से गैर जरूरी सर्विस हटाने के झांसा में महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। मेघना मित्तल निवासी कौलागढ़ ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। कहा कि 10 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक की अधिकारी बताया। इसके बाद पीड़िता से उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड में कई गैर जरूरी सर्विस जुड़ी हैं। जिसका उन्हें चार्ज देना पड़ता है। पीड़िता ने सर्विस हटवाने को कहा। फोन करने वाली महिला ने कुछ ओटीपी भेजे। यह पीड़िता ने फोन करने वाली महिला को बता दिए। इसके बाद उनके बैंक खाते से 99,210 रुपये कट गए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से उसकी तहरीर कैंट थाने भेजी गई। इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

