Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजीवनगर में युवक और महिला का मोबाइल लूटा
  • देहरादून

राजीवनगर में युवक और महिला का मोबाइल लूटा

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

देहरादून। राजीवनगर कॉलोनी में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक युवती का मोबाइल लूट लिया गया। युवक की जेब से तीन हजार रुपये नगदी भी लुटेरे ले गए। एक घटना बीते शनिवार और दूसरी बीते सोमवार की है। दोनों मामलों में आरोपी लुटेरों की भनक लगने के बाद बुधवार रात नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। राजीवनगर निवासी अशरफ सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। उसे घर से पहले दो युवकों ने पकड़ा। दोनों पीड़ित का मोबाइल और जेब में रखी तीन हजार रुपये नगदी लूट ले गए। आरोपियों में एक राजीवनगर का ही इंदरा था। दूसरे ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। दूसरी घटना किरन राना निवासी डांडा राजीवनगर के साथ हुई। वह बीते शनिवार रात काम से घर से वापस लौट रही थी। रिस्पना पुल से राजीवनगर पैदल जाते हुए वह फोन पर बात कर रही थी। पीछे से एक युवक आया। उसने पीड़िता को धक्का देकर गिरा दिया और उसका मोबाइल लूट ले गया। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि बुधवार रात दोनों घटनाओं में लूट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपी लुटेरों के सुराग मिल गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की शुक्रवार को गिरफ्तारी दिखाकर पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा फिर से शुरू
Next: क्रेडिट कार्ड से सर्विस हटाने का झांसा देकर 99 हजार ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.