Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • कोविड-19 की स्थिति से तय होगी बाजार की दिशा
  • अर्थ जगत

कोविड-19 की स्थिति से तय होगी बाजार की दिशा

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

मुंबई।  कोविड-19 के घटते मामलों से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी रही और आने वाले सप्ताह में भी निवेशकों का रुख बहुत हद तक महामारी की स्थिति पर ही निर्भर करेगा।
कोविड-19 के सक्रिय मामलों और नये मामलों में लगातार कमी आ रही है। इससे कुछ राज्यों ने प्रतिबंधों में ढील देनी भी शुरू कर दी है। आर्थिक गतिविधियां बढऩे से आने वाले सप्ताह में भी बाजार में निवेश धारणा सकारात्मक रहने की उम्मीद है।
बीते सप्ताह पांच में से तीन कारोबारी दिवस शेयर बाजार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 677.17 अंक यानी 1.32 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 52,100.05 अंक पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति बयान से पहले गुरुवार को यह 52,232.43 अंक के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था हालांकि बयान में चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर अनुमान एक फीसदी घटाने से शुक्रवार को सेंसेक्स लुढ़क गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी सप्ताह के दौरान 234.60 अंक यानी 1.52 प्रतिशत चढ़कर शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर 15,670.25 अंक पर रहा। गुरुवार को यह 15,690.35 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।
मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली का जोर और अधिक रहा। बीएसई का मिडकैप 849.66 अंक यानी 3.92 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ सप्ताहांत पर 22,511.49 अंक और स्मॉलकैप 782.21 अंक यानी 3.34 प्रतिशत की चढ़कर 24,261.90 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना काल में पीएमजेजेबीवाई के तहत 2403 करोड के दावों का हुआ भुगतान
Next: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बहनों की मौत

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.