Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कोरियर कंपनी के एक कर्मचारी के खिलाफ लाखों रुपये के कीमती पार्सल चोरी कर फरार होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।एसएसआई पटेलनगर प्रमोद शाह ने बताया कि ब्लू डार्ट एक्सप्रेस के क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ शर्मा हाल निवासी ब्राह्मणवाला ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 10 जून को उनकी कंपनी का एक डिलीवरी वाहन पटेलनगर से हरिद्वार रोड की ओर डिलीवरी के लिए निकला था। वाहन में उनके दो कर्मचारी अमरीश और शिवम शुक्ला मौजूद थे। दोपहर करीब एक बजे जब वाहन दिव्या विहार स्थित राजेश्वरी एन्क्लेव फेज-दो पहुंचा तो कर्मचारी अमरीश एक शिपमेंट पिकअप करने के लिए चला गया। इसी बीच मौका पाकर दूसरा कर्मचारी शिवम शुक्ला वाहन में रखे तीन पार्सल लेकर बिना बताए फरार हो गया। चोरी गए तीनों पार्सलों में सामान की कुल कीमत तीन लाख 86 हजार रुपये बताई जा रही है। कंपनी ने पहले अपने स्तर पर आरोपी की काफी तलाश की। उसका कुछ पता नहीं चला। उसके दोनों मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहे हैं। इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
Next: पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.