Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सरकारी भूमि को कब्जाने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ दिलाराम चौक से सीएम आवास कूच किया। पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरेकेडिंग लगाकर रोका तो प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बैरेकेडिंग पर चढ़कर कूदकर आगे बढ़े। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक धक्कामुक्की हुई। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हल्की चोटें भी आईं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन छोड़ा। गुरुवार को सुराज दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जब कोई आम व्यक्ति गलती से सरकारी भूमि पर छोटा सा घर बना लेता है, तो सारा तंत्र उसके खिलाफ काम करने लगता है।
उसका घर तोड़ दिया जाता है और उस पर मुकदमा लिख दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर, जब बड़े-बड़े मगरमच्छ सरकारी भूमि को कब्जा रहे हैं, तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कई बार अधिकारियों द्वारा सीमांकन के आदेश भी कर दिए जाते हैं, लेकिन भू-माफियाओं और नेताओं के दबाव में इसकी पैमाइश नहीं हो पाती है। आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज बनाकर लोगों की जमीनों को हड़प लिया जाता है। आम जनता अपनी जमीन छुड़वाने के लिए त्रस्त रहती है। भू-माफिया सरकारी या गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन लोगों को गुमराह कर बेच देते हैं, जिससे गरीब आदमी को दोहरी मार झेलनी पड़ती है। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र बिष्ट, सुमित अग्रवाल, हिमांशु धामी, विजेंद्र, कावेरी जोशी, पूजा नेगी, संगीता, गीता ठाकुर, इंतजार, नौशाद, अलीम, सुंदर, खलील, जावेद, फिरोज, रेहान, रहमान, सतबीर, नितिन कटारिया, शेखर, सुशील और साबिर राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Next: पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.