Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कोरोनाकाल में आम जनता पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार : कांग्रेस
  • पिथौरागढ़

कोरोनाकाल में आम जनता पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार : कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 28/06/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने कोविड कर्फ्यू के दौरान आम जनता पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग पर सरकार के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा नेताओं ने खुलेआम कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाईं। बावजूद इसके पुलिस, प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन आम जनता पर बेतहाशा मुकदमे दर्ज करने के साथ ही चालान किए गए। सोमवार को पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। महर ने कहा भाजपा सरकार ने कोरोना महामारी को अवसर में बदलने के हर तरीके अपनाए हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सरकार के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन ने व्यापारियों, छात्रों के साथ ही आम जनता पर कोविड गाइडलाइन के नाम पर नियमों का डंडा चलाते हुए अवैध व बेबुनियाद मुकदमे दर्ज किए गए। चालान के नाम पर उनसे अवैध वसूली की गई। सरकार को ये सभी फर्जी मुकदमे वापस लेने होंगे। मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कोविड गाइडलाइन का सबसे अधिक मखौल सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उड़ाया। लेकिन सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं पर उदारता दिखाते हुए उन्हें इसकी खुली छूट दे दी। उसी के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन भी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सभी मुकदमे वापस लेने के साथ ही चालान की धनराशि वापस करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा जनता को पताडि़त किया गया तो कांग्रेस सडक़ों पर उतरेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाइटेंशन तार की चपेट में आकर युवती झुलसी, हायर सेंटर रेफर -छत पर कपड़े सुखाने गई थी युवती, 36 प्रतिशत झुलसी
Next: विहिप, बजरंग दल, मस्जिद कमेटी के लोगों ने एसपी संग बैठक

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.