Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोरोना टेस्ट घोटाले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च
  • हरिद्वार

कोरोना टेस्ट घोटाले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
default featured image

हरिद्वार। कुंभ में हुए कोरोना टेस्ट घोटाले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चन्द्राचार्य चौक से देवपुरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घोटाले की न्यायिक जांच के साथ सीएम के इस्तीफे की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि कुंभ विश्वस्तीय धार्मिक पर्व है। कुंभ में कोरोना जांच घोटाले से विदेशों में भी भारत की साख का बट्टा लगा है। ओपी मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय को मुख्यमंत्री स्वयं देख रहे हैं। इसलिए उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए। मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में हुए घोटाले में अधिकारियों और भाजपा नेताओं की भूमिका भी सामने आ रही है। आप नेता ने कहा कि इतने बड़े घोटाले की सिटिंग जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच होनी चाहिए। बिना किसी दबाव के जांच को जल्द पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सरकार को पूरे प्रदेश में कोरोना जांच ऑडिट कराना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि बीजेपी नेता आपदा में भी अवसर ढूंढ रहे हैं। भाजपा सरकार में केवल चेहरा बदला है चरित्र नहीं। सरकार पूरी तरह घोटालों में डूब चुकी है। सरकार के घोटालों को उजागर करने के लिए आप कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में भाजपा जनप्रतिनिधियों के घरों के बाहर घड़े फोड़ कर प्रदर्शन करेंगे। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। बीजेपी सरकार ने एक तरफ जनता के सामने झूठे आंकड़े रखकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की, तो वहीं दूसरी तरफ इनके अधिकारी और नेताओं ने मिलकर इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया। प्रदेश प्रवक्ता महक सिंह सैनी ने कहा कि जिस फर्म को सरकार ने जांच के लिए अनुबंधित किया था। उसी से मिलकर नेताओं और अधिकारियों ने कोरोना टेस्ट के नाम पर फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी नेगेटिव जांच रिपोर्ट के इस खेल में सरकार ने देश विदेश से आए लाखों यात्रियों का जीवन खतरे में डाल दिया और पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैलाने की जमीन तैयार की। जिसकी कीमत  हजारों लोगों ने अपनी जान देकर चुकाई। जिला संगठन मंत्री नवीन मारया  ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को तत्काल इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और बीजेपी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पैदल मार्च में ओपी मिश्रा, अनिल सती, हेमा भण्डारी, नवीन मारया, महक सिंह सैनी, सचिन बेदी, तनुज शर्मा, अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह कठैत, शिशुपाल सिंह नेगी, यशपाल सिंह चौहान, अम्बरीष गिरी, संजू नारंग, राकेश यादव, गीता देवी, पवन कुमार धीमान,  ब्रह्म सिंह धीमान, सुनील मित्तल, अमरीश गिरी, अमित चौधरी, पवन ठाकुर, फिरोज, सुजीत गुप्ता, ऋतु सिंह, महावीर, नवीन चंचल, प्रशांत राय, पवन कुमार, संजू नारंग, यशपाल चौहान, डा.जातिराम, आजम भारती, डा.युसूफ, विकास सैनी, ममता सिंह, सुरेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक दफ्तर पर की तालाबंदी कर प्रदर्शन
Next: चरस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.