Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोरोना की रफ्तार और दायरा बढऩे से कई सरकारी विभागों के कामकाज पर असर
  • हरिद्वार

कोरोना की रफ्तार और दायरा बढऩे से कई सरकारी विभागों के कामकाज पर असर

RNS INDIA NEWS 14/09/2020
rns featured image new

रुडकी। कोरोना ने कई सरकारी विभागों के कामकाज पर असर डाला है। इसके संक्रमण के कारण कोतवाली और तहसील मुख्यालय के साथ ही सीएचसी में भी आम आदमी की आवाजाही बंद है। लक्सर के सारे मेडिको लीगल मामलों को भी फिलहाल रुडक़ी सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है।
पिछले कुछ दिन में कोरोना की रफ्तार और दायरा दोनों बढ़ रहे हैं। तहसील मुख्यालय के कर्मचारियों में संक्रमण के कारण तहसील परिसर तीन बार सील हो चुका है। दो दिन पहले अलग, अलग मामलों में पकडक़र कोतवाली में बंद किए गए पांच युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से कोतवाली भी बंद है। तहसील व कोतवाली में शिकायतों को बाहर ही डिब्बे में डलवाया जा रहा है। उधर, चार स्टाफ नर्स व कई अन्य कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की वजह लक्सर सीएचसी भी छह बार बंद किया जा चुका है। फिलहाल भी सीएचसी पर ओपीडी व दूसरी आवश्यक सेवाएं बंद हैं। ऐसे में किसी झगड़े या दुर्घटना में घायल लोगों या पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों को मेडिकल के लिए रुडक़ी सिविल अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। खानपुर के एक दारोगा पॉजिटिव मिलने पर वहां भी थाना पांच दिन तक सील रहा है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि संक्रमण के बावजूद सरकारी कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं। आमजन की शिकायतों व समस्याओं पर भी कार्रवाई चल रही है।
पुराने पीएचसी में किए जाएंगे कोविड टेस्ट
टेस्ट से संबंधित सारे कार्य अब पहले की ही तरह से स्वास्थ्य विभाग के पुरानी पीएचसी में होंगे। क्षेत्र में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमओ के आदेश पर कोविड टेस्टिंग का सामान पुराने पीएचसी में भिजवा दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि इससे विभागीय कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भालू के हमले से जख्मी युवती ने दिखाया साहस
Next: आप ने की मालरोड़ पर ई-रिक्शा संचालन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.