Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भालू के हमले से जख्मी युवती ने दिखाया साहस
  • चमोली

भालू के हमले से जख्मी युवती ने दिखाया साहस

RNS INDIA NEWS 14/09/2020
rns featured image new

चमोली। जंगल में चारा-पत्ती लेने गई चमोली जिले के देवाल ब्लॉक की एक युवती पर शनिवार सुबह भालू ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। बावजूद इसके युवती ने साहस का परिचय देते हुए धारदार हथियार (दरांती) से भालू पर ताबड़तोड़ वार करते हुए उसे दुम दबाकर भागने को मजबूर कर दिया। युवती का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में चल रहा है। उधर, राधा के इस साहस के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सम्मानित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा वाण के राजस्व ग्राम कैलाशनगर निवासी देव सिंह की 20-वर्षीय पुत्री राधा सुबह अन्य महिलाओं के साथ घंटीधार तोक के जंगल में चार-पत्ती लेने गई थी। इसी बीच झुरमुटों के पीछे से घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जान बचाने को राधा पेड़ पर चढ़ी तो भालू भी पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन, राधा ने धैर्य नहीं खोया और जख्मी हालत में ही शोर मचाने के साथ भालू पर दरांती से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इस बीच अन्य महिलाएं संजू देवी, लक्ष्मी, बबीता व बसंती भी वहां आ गई और भालू पर पत्थरों की बरसात कर दी। अचानक हुए इस चौतरफा हमले से भालू घबरा गया और जंगल की ओर भाग निकला। साथी महिलाओं ने किसी तरह घायल राधा को गांव तक पहुंचाया। ग्रामीणों की मदद से उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले गया। राधा के पेट व पैरों पर गहरे जख्म आए हैं। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर टीएस बिष्ट को घायल युवती का हालचाल जाना। उन्होंने राधा के परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 सितंबर तक बढ़ी आवेदन तिथि
Next: कोरोना की रफ्तार और दायरा बढऩे से कई सरकारी विभागों के कामकाज पर असर

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, जांच समिति गठित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.