Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना से जंग को दून अस्पताल में बनी कोर टीम, डॉ. कुमार जी कौल को बनाया नोडल
  • देहरादून

कोरोना से जंग को दून अस्पताल में बनी कोर टीम, डॉ. कुमार जी कौल को बनाया नोडल

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   कोविड की आशंका के मद्देनजर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के इलाज की तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने अफसरों एवं विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की बैठक लेकर अलर्ट रहने को कहा है। वहीं मेडिसिन एवं पीडिया में बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। इलाज, जांच एवं प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। कोरोना से पहली, दूसरी और तीसरी लहर में दून अस्पताल ने पूर्व प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल की अगुवाई में मजबूती से लड़ाई लड़ी। यहां से हजारों मरीजों को ठीक करके भेजा गया। अब फिर से कोविड की आशंका के चलते सिस्टम अलर्ट हो गया है। आयुष्मान विंग में व्यस्कों के लिए एवं बच्चों के लिए 50 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। इसके लिए न्यू निक्कू वार्ड के संचालन को आठ नर्सिंग अधिकारी दे दी है। कोविड कोर टीम बनाई, डॉ. कौल नोडल : अस्पताल में कोविड कोर टीम बना दी गई है। प्रशासनिक हेड डिप्टी एमएस डॉ. एनएस बिष्ट, लैब निदेशक डॉ. निधि नेगी, कोविड नोडल अधिकारी डॉ. कुमार जी कौल, डॉ. सोनिया मेडिसिन नोडल, डॉ. मेजर गौरव मुखीजा पीडिया नोडल, मेडिसिन ओपीडी में लक्षणों के आधार पर जांच एवं सर्विलांस, फ्लू क्लीनिकल के लिए वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. केसी पंत को नोडल बनाया है। आईसीयू में सभी वेंटीलेटर के लिए डॉ. अतुल कुमार सिंह, नर्सिंग एवं वार्ड ब्वॉय की व्यवस्था के लिए एएनएस दीपशिखा एवं दवाई के लिए डीपीओ बीएस बर्थवाल, स्टोर से संबंधित कार्यों के लिए वैयक्तिक सहायक हमजा को नामित किया है। मुंबई से दून आए व्यक्ति में कोरोना मिला देहरादून(आरएनएस)।   दून के ऋषिकेश में बाहर से आई दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि के बाद एक व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के मुताबिक वह मुंबई से आए थे और अगले ही दिन लौट गए थे। बाद में उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि जिले में अब तक 37 मरीजों की कोरोना जांच हुई है। तीन संक्रमित मिले हैं और एक वापस चले गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ, नगदी-जेवर हुए चोरी
Next: दुकान खरीदने के नाम पर दून की महिला से 30 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.