Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ला सकती है नया राहत पैकेज
  • राष्ट्रीय

कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ला सकती है नया राहत पैकेज

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
rns featured image new

लॉकडाउन-कर्फ्यू से निपटने की कर रही तैयारी

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कोरोना वायरस से बिगड़ते हालातों के बाद देश की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर ना पड़े और इकोनॉमी की ट्रेन पटरी से ना उतरे, इसके लिए केंद्र सरकार एक और राहत पैकेज ला सकती है। कोरोना के खिलाफ जंग के लिए ज्यादातर राज्य नाइट कर्फ्यू का सहारा ले रहे हैं क्योंकि पूर्ण लॉकडाउन का विकल्प नहीं है।
यही नहीं कुछ राज्यों ने संक्रमण को रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन का भी एलान कर दिया है। हालांकि इससे देश की अर्थव्यवस्था के सुधार पर असर पड़ सकता है। अगर महामारी की दूसरी लहर गरीबों की आजीविका को बाधित करती है तो केंद्र सरकार का दूसरा पैकेज उनको राहत देगा। पिछले साल 20 लाख करोड़़ का आया राहत पैकेज
बता दें कि सरकार ने पिछले साल 26 मार्च से 17 मई के बीच आर्थिक प्रोत्साहन-सह-राहत पैकेज की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने उस समय 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का एलान किया था। केंद्रीय वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य प्रमुख विभाग एक अन्य प्रोत्साहन के लिए जरूरत और समय के लिए हितधारकों के संपर्क में हैं।

टीकाकरण अभियान का विस्तार कर सकती है सरकार
नाम ना बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि एक राष्ट्रव्यापी सख्त लॉकडाउन के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री मोदी ने खारिज कर दिया है। हालांकि केंद्र अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार कर सकता है ताकि कोविड 19 के प्रसार को कम किया जा सके। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक श्रमिकों का टीकाकऱण विचाराधीन है। अधिकारी ने बताया कि उनकी उम्र चाहे कितनी भी क्यों ना हो, उन्हें टीकाकरण की उपलब्धता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को केंद्र सरकार ने रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी वैक्सीन को मंजूदी दे दी है। वहीं वित्त मंत्रालय, अन्य मंत्रालयों और उद्योग प्रतिनिधियों से विशिष्ट जानकारी ले रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के जज के आवास पर तैनात पूरा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव
Next: सरकार ने रेमडेसिविर का उत्पादन दोगुना करने की दी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.