Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा अगले वर्ष का हज: नकवी
  • राष्ट्रीय

कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा अगले वर्ष का हज: नकवी

RNS INDIA NEWS 19/10/2020
rns featured image new

नईदिल्ली,19 अक्टूबर (आरएनएस)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि हज-2021 कोरोना वायरस महामारी से जुड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोई अंतिम फैसला किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय हज समिति और अन्य भारतीय एजेंसियों द्वारा अगले साल हज के लिए आवेदन प्राप्त करने एवं अन्य तैयारियां जल्द शुरू कर दी जाएंगी।
नकवी ने यहां हज-2021 के संबंध में हुई डिजिटल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, ‘‘अगला हज जून-जुलाई के महीने में होना है, लेकिन कोरोना आपदा और उसके प्रभाव की संपूर्ण समीक्षा और सऊदी अरब सरकार एवं भारत सरकार के दिशानिर्देशों को प्राथमिकता देते हुए हज 2021 पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।’’
मंत्री के मुताबिक, सऊदी अरब सरकार की तरफ से हज 2021 के संबंध में फैसला होने के बाद आवेदन करने और अन्य प्रकिया को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी।
नकवी ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के चलते दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए हज व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर परिवर्तन आ सकता है। इनमें भारत एवं सऊदी अरब में आवास, यातायात, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।’’
उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते हज यात्रियों की सलामती सरकार की प्राथमिकता है। भारत सरकार एवं अन्य संबंधित एजेंसियां इस दिशा में आवश्यक इंतजाम करेंगी। सरकार एवं हज समिति ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार को घेरने कांग्रेस 26 अक्टूबर को करेगी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
Next: 6 वर्षों में बहुत सुधार हुए, अब उसकी गति और दायरा बढ़ रहा : मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.