Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कोरोना प्रोटोकॉल के चलते कैंसिल कर दी अपनी शादी
  • अंतरराष्ट्रीय

कोरोना प्रोटोकॉल के चलते कैंसिल कर दी अपनी शादी

RNS INDIA NEWS 23/01/2022
rns featured image new

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री का बडा फैसला

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 प्रतिबंधों को और कड़ा करते हुए अपनी शादी रद्द कर दी है। रविवार (23 जनवरी) को उनकी शादी होनी थी लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने देश में पहले से जारी प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया।

कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी शादी फिलहाल नहीं होगी। नए प्रतिबंधों में शादी जैसे समारोहों में पूरी तरह से टीकाकृत 100 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत दी गई है। उन्होंने कड़े प्रतिबंधों में खेद जताते हुए कहा है, मैं भी न्यूजीलैंड के आम लोगों में शामिल हूं, जिन्हें महामारी के परिणामस्वरूप ऐसा अनुभव हो रहा है और जो भी इस परिदृश्य में फंस गया है। इसका मुझे बहुत खेद है।

एक शादी समारोह में शामिल हुए एक परिवार के नौ लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने और फ्लाइट से दो शहरों के बीच यात्रा करने के दौरान एक फ्लाइट अटेंडेंट के संक्रमण की पुष्टि के बाद न्यूजीलैंड ने रविवार की मध्यरात्रि से  रेड सेटिंग प्रतिबंध लागू कर दिया है।
ओमिक्रॉन पहले के डेल्टा वैरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक है लेकिन इस संक्रमण में लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना कम है। न्यूजीलैंड में लागू नए कड़े प्रतिबंधों के मुताबिक, भीड़ की संख्या को सीमित करने के अलावा, सार्वजनिक परिवहन और दुकानों में अब फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

अर्डर्न और लंबे समय से उनके साथी रहे क्लार्क गेफोर्ड ने कभी भी अपनी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया लेकिन अब माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में यह निर्धारित कर दिया जाएगा। नए प्रतिबंध फरवरी के अंत तक लगाए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया एलईडी प्रचार वाहन को रवाना
Next: अल्मोड़ा: 86 नए कोरोना केस, 1010 सक्रिय मामले

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.