Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना के नए वेरिएंटजेएन वन (JN1) मिलने के बाद सभी राज्यों को सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कोरोना के नए वेरिएंटजेएन वन (JN1) मिलने के बाद सभी राज्यों को सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 21/05/2025
Corona

उत्तराखंड में मरीजों की स्क्रीनिंग; सर्विलांस पर भी फोकस

देहरादून(आरएनएस)। देश के कई राज्यों में कोरोना जेएन वन (JN1)वेरिएंट के मामले बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद धामी सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रदेशभर के सभी अस्पतालों को संक्रमितों की जांच करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही प्रदेशभर में सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, एशिया के कई देशों के साथ ही भारत के कई राज्यों में भी कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। मुंबई में हाल ही में दो लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से कोविड सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके तहत राज्य में आईडीएसपी की टीम को सभी जिलों में सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर किसी एक स्थान पर अधिक संख्या में लोगों के संक्रमित होने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी अस्पतालों को लक्षण के आधार पर मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय अभी तक कोविड का कोई भी केस सामने नहीं आया है। सूत्रों की बात मानें तो प्रदेश के सभी 13 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध मरीज मिलने पर सूचित करने को भी कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग अधिकारी भी 15 दिन ही करेंगे चारधाम ड्यूटी
Next: मुख्यमंत्री ने एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का किया फ्लैग ऑफ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.