Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना के खिलाफ जंग को नौटंकी बताना देश का अपमान
  • राष्ट्रीय

कोरोना के खिलाफ जंग को नौटंकी बताना देश का अपमान

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
rns featured image new

जावड़ेकर बोले देश की जनता पहले ही बंद कर चुकी है राहुल की नौटंकी

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना के खिलाफ सरकार की ओर से लड़ी जा रहे जंग पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हमले का भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पीएम देश की जनता के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। इन प्रयासों को राहुल के द्वारा नौटंकी बताना देश और देश की जनता का अपमान है। जावड़ेकर ने कहा कि ये एक ऐसे नेता की टिप्पणी है जिसकी नौटंकी को देश की जनता कब का बंद कर चुकी है।
गौरतलब है कि राहुल ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार की तैयारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम ने जिस तरह की नौटंकी की और अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई, उसके कारण देश में कोरोना की दूसरी लहर आई।
जावड़ेकर ने कहा कि राहुल ने जिस भाषा का उपयोग किया उससे यह साबित हो गया कि विवादास्पद टूल किट के वही असली निर्माता हैं। टूलकिट में मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए जिन भाषाओं, तर्क और भ्रम को फैलाने की बात कही गई है, राहुल गांधी उसी का अनुसरण करते दिख रहे हैं। जावड़ेकर ने राहुल को केंद्र को नसीहत देने के बदले कांग्रेसशासित राज्यों में टीकाकरण पर ध्यान देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसशासित राज्यों में टीके की बर्बादी रोकें। उन्होंने दावा किया कि विपक्षशासित राज्य 18 से 45 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए तय कोटा लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।

दिसंबर तक टीकाकरण अभियान संपन्न
जावड़ेकर ने कहा कि इस साल के अंत तक पूरे देश में टीकाकरण अभियान को संपन्न कर लिया जाएगा। दिसंबर महीने तक 108 करोड़ लोगों को टीका लगाने का पूरा खाका स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार कर लिया है। इसके तहत जरूरी 216 करोड़ खुराक के लिए योजना तैयार कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉक्टर की चेतावनी, टोक्यो ओलंपिक से फैल सकता है कोरोना वायरस
Next: एसजी हैल्थ ग्रुप द्वारा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दिये 5 हजार एन-95 मास्क

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.