Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना का ऐसा डर कि 3 महीने तक एयरपोर्ट पर गुजारा करता रहा शख्स
  • उत्तराखंड

कोरोना का ऐसा डर कि 3 महीने तक एयरपोर्ट पर गुजारा करता रहा शख्स

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

पुलिस ने किया अरेस्ट

शिकागो। कोरोना वायरस ने अब तक लाखों लोगों की जान ले ली है। इस महामारी ने लोगों के मन में डर और असुरक्षा को भी काफी बढ़ाया है। हाल ही में ऐसा ही देखने को मिला जब एक 36 साल का शख्स एक एयरपोर्ट के सुरक्षित हिस्से में तीन महीनों तक जिंदगी काटता रहा क्योंकि उसे कोरोना वायरस का खतरा सता रहा था। 36 साल के आदित्य सिंह को शिकागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। 19 अक्तूबर को ओ-हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा आदित्य लॉस एजेंलेस की फ्लाइट पकडक़र यहां आया था। एयरलाइन स्टाफ ने जब इस शख्स से आईडी मांगी तो उसने एक बैज दिखाया। दरअसल ऑपरेशन मैनेजर का ये बैज उसे एयरपोर्ट पर ही मिल गया था और इसके बाद वो तीन महीनों से इसी एयरपोर्ट पर था। ये शख्स वहां मौजूद यात्रियों द्वारा दी गई चीजों से अपना गुजारा कर रहा था। कुक काउंटी जज सुजैना ओर्टिज को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस केस को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने कहा तो अगर मैं आपको सही से समझ पा रही हूं, आप ये कह रही हैं कि एक बेरोजगार युवक ओ हारे एयरपोर्ट के सुरक्षित हिस्से में गैर-कानूनी ढंग से 19 अक्तूबर 2020 से लेकर 16 जनवरी 2021 तक रह रहा था? और उसे डिटेक्ट भी नहीं किया जा सका? जज ओर्टिज ने कहा- एयरपोर्ट्स की सुरक्षा बेहद जरूरी है ताकि विमानों में यात्रा करने वाली जनता सेफ महसूस कर सकें, लेकिन एयरपोर्ट के सुरक्षित हिस्से में भी ये शख्स इतने दिनों तक बिना डिटेक्ट हुए रहा। इन तथ्यों और हालातों को देखते हुए कोर्ट इसे काफी चौंकाने वाला मामला मानता है। असिस्टेंट पब्लिक डिफेंडर कॉर्टनी स्मालवुड के मुताबिक, आदित्य सिंह के पास हॉस्पिटैलिटी में मास्टर्स डिग्री है। वो फिलहाल बेरोजगार है और वो अपने रूममेट के साथ लॉस एंजेलेस में रहता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूरोप, ब्राजील से आने वाले यात्रियों पर कोविड प्रतिबंध नहीं हटाया जाएगा : बिडेन
Next: बायोटेक व सीरम ने लोगों को किया आगाह

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.