Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • कोरोना के बीच लोगों को बड़ी राहत देंगी पांच आईटी कंपनियां
  • अर्थ जगत

कोरोना के बीच लोगों को बड़ी राहत देंगी पांच आईटी कंपनियां

RNS INDIA NEWS 21/04/2021
rns featured image new

करने जा रहीं 1 लाख से ज्यादा भर्तियां

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर से जॉब संकट दोबारा गहराने वाला है. इससे नौकरीपेशा लोगों की चिंता बढ़ गई है, लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में देश की टॉप 5 कंपनियां उन्हें बड़ी राहत दे सकती हैं. दरअसल भारत की शीर्ष आईटी कंपनियां जल्द ही 1 लाख से ज्यादा भर्तियां करेंगी. इसमें आईटी सेक्टर के टैलेंटेड युवाओं को बेहतरीन मौका मिल सकता है.
माना जा रहा है कि ये इस साल की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक होगी. इस बंपर हायरिंग से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा. वैश्विक स्तर पर आईटी सेक्टर में अच्छे टैलेंट की बढ़ती मांग के चलते आईटी कंपनियां ये जॉब निकालेंगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीसीएस कैंपस से करीब 40000 भर्तियां करेगा. वहीं, इंफोसिस कैंपस से 25000 भर्तियां होने की संभावना है.
रिपोर्ट के मुताबिक विप्रो कंपनी भी पिछले से अधिक भर्तियां करेगी. हालांकि कंपनी की ओर से भर्तियों की संख्या के बारे में नहीं बताया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल और टेक महिंद्रा इस साल 1,10,000 से अधिक भर्तियां करेंगी, जो बीते साल की 90000 भर्तियों से अधिक है.
कोरोना महामारी के चलते देशभर में कामकाज का पूरा रूटीन ही बदल गया है. पिछले साल से ज्यादातर कंपिनयां लॉकडाउन के बीच वर्क फ्रॉम होम के कल्चर पर अधिक फोकस कर रही हैं. वक्त के साथ इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए ज्यादातर कंपनियां और क्लाइंट अपने कारोबार को ऑनलाइन या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर रहे हैं.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस वित्त वर्ष की शुरुआत के लिए नए सिरे से प्लान बनाया जा रहा है. इस बार हायरिंग बीते साल से 20 फीसदी अधिक होगी. इसके लिए भारत की शीर्ष पांच आउटसोर्सरों ने पिछले साल कुल 2.10 लाख भर्तियां की थी. इस बार ये आंकड़ा और ज्यादा होगा.
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंख के फडक़ने को शुभ अशुभ से मत जोड़ो, जानें असली वजह..!!
Next: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी बोले- शराब की ओवर रेटिंग नहीं रुकी तो दूंगा धरना

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.