Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस भी महामारी घोषित, केसों का बढ़ता ग्राफ बना चिंताजनक
  • देहरादून

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस भी महामारी घोषित, केसों का बढ़ता ग्राफ बना चिंताजनक

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

देहरादून। केंद्र सरकार की ओर से ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किए जाने के बाद राज्य सरकार ने भी इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है। शनिवार को इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया। कोरोना संक्रमण के साथ – साथ राज्य में बड़ी संख्या में ब्लैक फंगस के मरीज भी सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के साथ ही कोरोना से उभर चुके लोग भी इस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। राज्य में अभी तक दो लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। राज्य के साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में भी इस बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए अब केंद्र व राज्य ने इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब महामारी एक्ट के तहत कोरोना की तरह ही ब्लैक फंगस के लिए भी नियम लागू होंगे

हर अस्पताल को देनी होगी सूचना
ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किए जाने के बाद अब सभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों को इस बीमारी के मरीजों के बारे में सीएमओ कार्यालय को जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही महामारी से संबंधित सभी नियम इस बीमारी पर भी लागू होंगे। कोई भी अस्पताल इस बीमारी के मरीजों के इलाज के लिए इंकार नहीं कर सकता। सरकार जरूरत महसूस करती है तो अस्पतालों को अपने नियंत्रण में लेकर उसे डेडिकेटेड अस्पताल घोषित किया जा सकता है।

65 मरीजों में हो चुकी पुष्टि
राज्य में ब्लैक फंगस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक राज्य में 65 मरीजों में इस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 61 मरीज अकेले एम्स ऋषिकेश में मिले हैं। राज्य में अभी तक दो मरीजों की मौत भी ब्लैक फंगस के बाद हो चुकी है। ब्लैक फंगस कोरोना के बाद अब एक नई चुनौती के रूप में बढ़ रहा है और इसीलिए सरकार ने इस बीमारी को भी महामारी के रूप में नोटिफाई किया है।

प्राइवेट अस्पतालों को नहीं मिलेगी दवाई
राज्य में ब्लैक फंगस की दवा प्राइवेट अस्पतालों को नहीं दी जाएगी। सरकार की ओर से इस बीमारी के इलाज और दवा आपूर्ति को लेकर जारी एसओपी में कहा गया है कि दवा केवल मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों को भुगतान के बाद ही दी जाएगी। विदित है कि ब्लैक फंगस की दवा एम्फोटेरेसिन बी की भारी कमी चल रही है। जब से ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है तब से प्राइवेट में भी यह दवा नहीं मिल रही है।
राज्य में ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध नहीं: राज्य में ब्लैक फंगस की दवा एम्फोटेरेसिन बी उपलब्ध नहीं है। केंद्र सरकार ने राज्य को पचास इंजेक्शन खरीदने की मंजूरी दी थी। लेकिन ये सभी इंजेक्शन समाप्त हो गए हैं। इसके बाद अब अस्पतालों या स्वास्थ्य महानिदेशालय के पास इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि केंद्र से 500 इंजेक्शन की डिमांड की गई है। इसके अलावा एम्स के लिए भी 7500 इंजेक्शन मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि दवा आते ही मरीजों को आवंटित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने ली वीसी माध्यम से आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत बैठक
Next: सीएम तीरथ के सलाहकार आरबीएस रावत पर ‘आप’ ने उठाए सवाल, कही ये बातें

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.