Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना के अमेरिका में एक दिन में एक लाख से अधिक नये मामले
  • उत्तराखंड

कोरोना के अमेरिका में एक दिन में एक लाख से अधिक नये मामले

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
Corona

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक नये मामले समाने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 2,07,86,001 हो गई हैं तथा संक्रमण से अब तक 3.53 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और पिछले 24 घंटे में यहां एक लाख 62 हजार 423 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 2,07,86,001 हो गई हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में इस अवधि में 1,681 कोरोना मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढक़र 3,53,131 पहुंच गयी है।
अमेरिका का न्यूयॉर्क, टेक्सास और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 38,599 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास में अब तक 28,551 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 26,665 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 22,090 लोगों की जान गई है। इसके अलावा न्यूजर्सी में 19,225, इलिनॉयस में 18,412, मिशीगन में 13,391, मैसाचुसेट्स में 12,610 और पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 16,335 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया, कोलोराडो और फ्लोरिडा प्रांत में ब्रिटेन में हाल में पाए गए कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। गौरतलब है कि देश में फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Next: 2021 में फिर घरों में कैद हुआ ब्रिटेन, नए स्ट्रेन से दहशत के बाद पीएम जॉनसन ने देश में लगाया सख्त लॉकडाउन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.