Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना काल में हुयी टैक्स वसूली में भारी कमी
  • उत्तराखंड

कोरोना काल में हुयी टैक्स वसूली में भारी कमी

RNS INDIA NEWS 11/09/2020
rns featured image new

उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूला 13043 करोड़ का टैक्स
देहरादून। जैैसे-जैैसे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों मेेें वृद्धि होती हैै वैैसे वैैसे सरकार के टैक्स राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होती है लेकिन कोरोना काल में टैक्स राजस्व में पेट्रोलियम पदार्थों की दरेें बढऩे के बावजूद भी कमी हुयी है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन को वाणिज्य कर मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये टैक्स राजस्व आंकड़ों से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आयुक्त कर कार्यालय/वाणिज्य कर मुख्यालय से प्रदेश भर में पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूले गये टैक्स राजस्व की धनराशियों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूूचना अधिकारी/उपायुक्त नीलम ध्यानी ने डिप्टी कमिश्नर (संख्या अनुभाग) जगदीश सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गये राजस्व आंकड़ों की प्रतियां उपलब्ध करायी है। इससे पूर्व भी श्री नदीम ने 2018 मे तब तक की सूचना प्राप्त की है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार अप्रैैल 2007 से जून 2020 तक पेट्रोलियम पदार्थों से उत्तराखंड सरकार ने 13042 करोड़ 92 लाख का टैक्स वसूला है इसमें 5346 करोड़ 53 लाख का टैक्स पेट्रोल से तथा 7376 करोड़ 71 लाख का टैक्स डीजल की बिक्री से वसूला गया हैै। श्री नदीम को उपलब्ध टैक्स आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में पेट्रोलियम पदार्थों पर सरकार को केवल 414.9 करोड़ टैक्स मिला था जो 2018-19 में 285.62 प्रतिशत बढक़र 1599.92 करोड़ हो गया, लेकिन कोरोना महामारी शुरू होने पर 2019-20 में इसमें 88.13 करोड़ की कमी होकर 1511.79 करोड़ ही रह गया। 2020-21 की प्रथम तिमाही (अप्रैैल-जून 2020) में तो केवल 228.49 करोड़ रूपये ही टैक्स मिला। आगे भी यही दर रहने पर पिछले वर्ष के मुकाबले पेट्रोलियम पदार्थों का राजस्व आधा ही रह जायेगा जबकि टैैक्स की दर बढऩे से इसमें बढ़ोत्तरी होनी चाहिये थी जैैसे पिछले वर्षों में हो रही है। श्री नदीम को उपलब्ध पेट्रोल पर टैक्स के आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में 128.67 करोड़ वैैट/सैैल्स टैक्स मिला था जो 2018-19 में 462.69 प्रतिशत बढक़र 724.01 करोड़ हो गया जबकि 2019-20 में इसमें 10.44 करोड़ की कमी होकर 713.57 करोड़ रह गया तथा 2020-21 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून 2020 तक) में पेट्रोल पर केवल 106.37 करोड़ रूपये का ही टैक्स सरकार को मिला हैै। डीजल पर टैक्स केे आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में जहां 261.53 करोड़ सरकार को टैक्स मिला, वहीं 2018-19 मेें 224.38 प्रतिशत बढक़र 848.35 करोड़ हो गया जबकि 2019-20 में यह लगभग 81.76 करोड़ घटकर 766.59 करोड़ रह गया तथा 2020-21 की प्रथम तिमाही में यह टैक्स केवल 119.19 करोड़ ही रह गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 हजार से अधिक तीर्थयात्री कर चुके चारधाम के दर्शन
Next: शादी का झांसा देकर दुराचार के बाद हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.