Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोरोना का असर: 30 अप्रैल से छह मई तक संपूर्ण मासी बाजार बंद
  • अल्मोड़ा

कोरोना का असर: 30 अप्रैल से छह मई तक संपूर्ण मासी बाजार बंद

RNS INDIA NEWS 28/04/2021
default featured image

अल्मोड़ा, द्वाराहाट/मासी: उत्तराखंड में बेकाबू होती कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने सख्ती बढ़ाते हुए शहरी क्षेत्रों में जरूरी सामान के अलावा अन्य दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खोले जाने का आदेश जारी किया है. प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के मुताबिक अब संपूर्ण राज्य में हर रविवार को संपूर्ण कर्फ्यू (लॉकडाउन) रहेगा और साथ ही हफ्ते के अन्य 6 दिनों में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. हालांकि, इस दौरान ऐसे औद्योगिक संस्थानों के कर्मचारियों को आवागमन हेतु छूट दी जाएगी, जिनमें कई पालियों में काम होता है। इसी क्रम में मासी व्यापार संघ ने बैठक कर लॉकडाउन का निर्णय लिया है। इसके तहत 30 अप्रैल से छह मई तक संपूर्ण मासी बाजार बंद रखने व सात मई सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बाजार खोलने का फैसला लिया गया है।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ के चलते संक्रमण का खतरा बन गया है। सब लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत बाजार बंद का निर्णय लिया गया है। इसी में व्यापारियों व आम लोगों की भलाई है। व्यापार संघ ने दुकानदारों के सहयोग से अभियान चला बुधवार सुबह मासी बाजार को सैनिटाइज किया। इस आयोजन में व्यापारियों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में दवा का छिड़काव भी किया गया। अध्यक्ष महेश लाल वर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलया जाएगा।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में टूटा कोरोना मरीजों, मौत और रिकवरी का रिकार्ड
Next: द्वाराहाट में बढ़ रहा है कोरोना वायरस का कहर

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी गुरुग्राम से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Bhupendra bhoj guddu
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी गुरुग्राम से सकुशल बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.