Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र में दैनिक श्रमिक को बाघ ने बनाया निवाला
  • नैनीताल

कॉर्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र में दैनिक श्रमिक को बाघ ने बनाया निवाला

RNS INDIA NEWS 23/11/2023
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।   विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में गुरुवार 23 नवंबर को वन विभाग के दैनिक श्रमिक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया।  बाघ के हमले से दैनिक श्रमिक की मौत हो गई।  वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की कई हवाई फायरिंग के बाद बाघ जंगल की तरफ भागा।  इससे पहले 12 नवंबर को भी बाघ ने नेपाली मजदूर का शिकार किया था। जानकारी के मुताबिक 58 साल का राम बहादुर पुत्र खड़क बहादुर पिछले 25 सालों से ढिकाला जोन में दैनिक श्रमिक के तौर पर काम कर रहा था।  बताया जा रहा है कि गुरुवार 23 नवंबर को ढिकाला कैंपस में सोलर फेंसिंग के पास लगी झाड़ियों को कटाने का काम किया जा रहा था, तभी बाघ ने दैनिक श्रमिक राम बहादुर पर हमला कर दिया और उसे जंगल की तरफ ले गया।  इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुखार मच गई। राम बहादुर को बचाने के लिए वन कर्मियों ने 10 से ज्यादा हवाई फायरिंग तब कही जाकर बाघ ने राम बहादुर को छोड़ा।
मौके पर मौजूद कर्मचारी तत्काल राम बहादुर को हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उससे पहले राम राम बहादुर दम तोड़ चुका थी, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  वहीं बताया जा रहा है कि जिस समय बाघ ने राम बहादुर पर हमला किया, तब वहां पर कई पर्यटक जंगल सफारी का लुफ्त उठा रहे थे, इस घटना के बाद पर्यटक भी काफी डर गए थे। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने वनकर्मियों की गश्त को बढ़ा दिया है।  साथ ही बाघ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। बता दें कि कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में सबसे ज्यादा पर्यटक आते है।

12 नवंबर को एक नेपाली मजदूर की गई थी जान
वहीं, इससे पहले 12 नवंबर को भी बाघ ने 22 साल के शिवा को भी अपना निवाला बनाया था। शिवा ढिकाला क्षेत्र में मचान संख्या एक में झाड़ी कटाने का काम में व्यस्त था, तभी अचानक बाघ ने शिवा पर हमला किया था। शिवा की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद परिजनों और विभागीय कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाघ की दहाड़ सुनकर सभी पीछे हट गए, जिससे उसकी जान चली गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्व परिषद में 58 पटवारी बने नायब तहसीलदार, नए तैनाती स्थल पर भेजा गया
Next: राशिफल 24 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.