Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कॉर्बेट के बाघों के व्यवहार को लेकर शोध करने की तैयारी
  • नैनीताल

कॉर्बेट के बाघों के व्यवहार को लेकर शोध करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 28/12/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने मोहान में युवक पर मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए जंगल में चार मानव डमी लगाई हैं। जिससे बाघ इनके पास आए और कर्मचारी उसे ट्रैंकुलाइज कर सकें। इसके लिए डमी के आसपास कर्मचारियों को तैनात किया गया। इसके अलावा बाघ की तलाश में मोहान क्षेत्र में अनुभवी हाथियों को गश्त के लिए लगाया गया है। चार पिंजरे, कई कैमरा ट्रैप, वाइफाई वाले कैमरे, चार डाक्टरों की टीम, ड्रोन आदि से बाघ के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। कुछ दिन पहले मोहान क्षेत्र में बाघ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद से कॉर्बेट पार्क प्रशासन हरकत में आया, लेकिन अभी तक बाघ को पकड़ नहीं पाया है। इसे लेकर बुधवार को धनगढ़ी गेट पर प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन डॉ. समीर सिन्हा, कॉर्बेट पार्क के डायरेक्टर डॉ. धीरज पांडे आदि अफसरों ने बैठक कर बाघ को पकड़ने के लिए मंथन किया। तय किया गया कि बाघ को धोखा देने के लिए जंगल में मानव की डमी लगाई जाए। इसके बाद जंगल में मोहान और गर्जिया गांव के आसपास चार मानव डमी लगाई गईं हैं। अफसरों ने बताया कि जब बाघ मानव डमी के पास आएगा तो उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया जाएगा। वहीं जरूरत पड़ने पर और भी उपकरण संबंधित कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। अफसरों ने बैठक में बताया कि पैदल व दो पहिया वाहन स्वामियों को मोहान से गर्जिया तक नहीं चलने दिया जा रहा है। पैदल चलने वालों के लिए एक वाहन लगाया गया है। दरअसल, बार-बार बाघ का मूवमेंट घटना स्थल के आसपास हो रहा है। इससे लोगों को खतरा बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन
Next: यूओयू मुख्यालय गेट पर आक्रोशित युवाओं का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.