Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कांस्टेबल के हमले में घायल पीआरडी जवान की मौत
  • रुद्रप्रयाग

कांस्टेबल के हमले में घायल पीआरडी जवान की मौत

RNS INDIA NEWS 10/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में आपसी विवाद के चलते वहां तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी के जवान के सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीआरडी के जवान को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां उसने गुरुवार रात दम तोड़ दिया। इस घटना के विरोध में पीआरडी जवानों ने यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से लेकर भीमबली तक कार्य बहिष्कार किया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने आरोपित कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। एम्स पुलिस चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि घायल पीआरडी के जवान शूरवीर लाल टम्टा (40 वर्ष) को एम्स में आइसीयू में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
रुद्रप्रयाग सहयोगी के मुताबिक केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे सोनप्रयाग बैरक में तैनात पुलिस कांस्टेबल दीपक चंद सिराई और पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा निवासी कांडी, बाड़व, अगस्त्यमुनि विकासखंड के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इस बीच पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट दे मारा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। पीआरडी जवान को स्थानीय व्यक्तियों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस जवान शराब के नशे में धुत था।
इस घटना के विरोध में पीआरडी जवानों ने गुरुवार को यात्रा मार्ग पर भीमबली से सोनप्रयाग तक कार्य बहिष्कार किया। पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आरोपित पुलिस कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में पिछले 24 घंटों में 7,584 नए कोविड मामले दर्ज, 24 मौतें
Next: बी.पी.एल. राशन कार्डों का हो सत्यापन, राशन कार्ड के नाम पर भय का माहौल ना हो

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.