Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना ने मांगा ओएनजीसी आउटसोर्स कर्मचारियों से समर्थन
  • देहरादून

कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना ने मांगा ओएनजीसी आउटसोर्स कर्मचारियों से समर्थन

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
rns featured image new

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने मंगलवार को ओएनजीसी के आउटसोर्स कर्मचारियों से मुलाकात कर उनसे चुनाव में समर्थन करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला।
धस्माना ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। पीआरडी व उपनल कर्मचारियों को तीन- तीन महीने तक वेतन नहीं मिला। कोरोनाकाल में संविदा कर्मियों, पीआरडी जवानों से काम तो लिया गया लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं दिया गया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि सरकारी कर्मचारी कांग्रेस पार्टी को पूरा समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी ठेकाकर्मियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने आंदोलन किये हैं। आज ओएनजीसी ठेकाकर्मी 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत वेतनमान पर आ गये हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सरकारी कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी को 100 दिन में खत्म करने, लोकायुक्त की नियुक्ति व भ्रष्टाचार समाप्त करने जैसे मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी। लेकिन पार्टी अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर पाई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जया गोलानी, सुरेंद्र सूरी, विकास नेगी, बलजीत कौर, सरफराज, शराफत अली, मेघराज, राहुल, हर्ष, जग्गू आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मांगे वोट
Next: पंजाब एंड सिंध बैंक को हुआ 301 करोड़ का मुनाफा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.