Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कांग्रेस नेता पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं
  • ऊधम सिंह नगर

कांग्रेस नेता पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं

RNS INDIA NEWS 15/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  स्टाम्प वेंडर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंप एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता राशिद अंसारी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। अरायजनवीसों ने कहा कि अंसारी के खिलाफ दर्ज कराए गए सभी मुकदमे फर्जी हैं। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में अरायजनवीसों ने कहा कि खटीमा क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र की जनता को खासा नुकसान हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रभावित हुए परिवारों को पांच हजार रुपये अहेतुक धनराशि के राजस्व विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर चेक वितरित किए जा रहे हैं। शनिवार को राजस्व निरीक्षक मोहन सिंह वार्ड नंबर 6 में घर-घर जाकर चेक वितरित कर रहे थे। यहां पर कथित तौर पर अन्य वार्डों के लोग आ गए और एक घर में अलग-अलग दो परिवारों को चेक वितरित करने को मना करने लगे। इसकी जानकारी निवर्तमान सभासद के पति राशिद अंसारी को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और कहने लगे कि एक घर में यदि दो परिवार रह रहे हैं, दोनों का खाना पीना अलग-अलग है तो दोनों ही पीड़ितों को चेक अलग-अलग दें। इस बात को लेकर कथित लोग भड़क गए और लड़ाई-झगड़े के लिए उतारू हो गये। उसके बाद भाजपा नेता तारिक मलिक द्वारा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राशिद अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुभाष सिंह राणा, मोनीस सिद्दीकी, अशोक कुमार, गंगा सिंह, आरिफ अंसारी, नितिन सक्सेना, विकास सक्सेना, मयंक भटनागर, नरेंद्र कुमार सक्सेना, एनएस सामंत, सलमान अंसारी सहित कई लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत में ग्राम प्रधान के अपमान से आक्रोश
Next: आवारा पशु से टकराकर गिरे बाइक सवार को वाहन ने कुचला, मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.