Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने की निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग
  • देहरादून

कांग्रेस ने की निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग

RNS INDIA NEWS 27/09/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मांग की है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील शर्मा को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से आयोग पर की गई कठोर टिप्पणी और दो लाख रुपये का अर्थदंड कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि करता है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निर्वाचन आयोग की भूमिका पक्षपातपूर्ण रही। आयोग ने पंचायत राज अधिनियम के उस नियम के विरुद्ध आदेश पारित किए, जिसमें एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज होने वाले लोगों को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया गया है। इस पर उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश की अवमानना करते हुए आयोग ने अपील की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आयोग की अपील को न केवल खारिज किया, बल्कि उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इससे स्पष्ट हो गया है कि आयोग का रुख संविधान और न्यायालय की अवमानना करने वाला था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी उल्लेख किया कि आयोग के अधिवक्ता बार-बार अपील पर सुनवाई की मांग कर रहे थे, जिससे आयोग की हठधर्मिता और कानून के प्रति लापरवाह रवैया उजागर होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयुक्त को एक पल भी अपने पद पर बने रहने का नैतिक और कानूनी अधिकार नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल फैक्ट्री में श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत
Next: परीक्षा आयोजन के पैटर्न में बदलाव की मांग उठाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.