Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कांग्रेस ने अंकिता के हत्यारों को फांसी दिलाने को किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

कांग्रेस ने अंकिता के हत्यारों को फांसी दिलाने को किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 31/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। शनिवार को महिला कांग्रेस चाकीसैंण ब्लाक ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भैरवखाल मंदिर परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार इस मामले में वीआईपी को बचाने का प्रयास कर रही है और इससे प्रकरण की निष्पक्ष जांच पर सवाल उठ रहे हैं। कहा कि अंकिता भंडारी हत्या कांड को लेकर आम जनमानस में रोष व्याप्त है। चाकीसैंण महिला कांग्रेस के अगुवाई में थलीसैंण के राठ क्षेत्र में कांग्रेसियों ने एक स्वर में अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने की मांग उठाई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि इस प्रकरण में सरकार का रवैया वीआईपी को बचाने का लग रहा है। जिसके कारण आम लोगों में भी रोष है। गोदियाल ने मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और उस वीआईपी का नाम भी सरकार सार्वजनिक करे। धरने के दौरान कांग्रेसियों ने अंकिता के हत्यारों को फांसी दो, पहाड़ की बेटी को न्याय दो, वीआईपी का नाम बताओं, वीआईपी कौन लिखी जैसी तख्तियां भी हाथों में ली हुई थी। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार होश, पहाड़ की बेटी को न्याय दो जैसे नारे भी लगाए और हत्यारों को फांसी देने मांग की। प्रदर्शन करने वालों में चाकीसैंण ब्लाक अध्यक्ष जमुना गौड़, पुष्पा पंवार,शशि कला, प्रीती नौडियाल, कविता चौधरी, जमुना रावत, मंगत सिंह नेगी, सविता कोली, बुद्धि सिंह, दिलीप सिंह गुंसाई, मुकेश लाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल में घुसे पागल कुत्ते ने मचाया उत्पात, 35 लोगों को काटा, 3 घंटे बाद आया काबू
Next: नालियों के ऊपर सामान रखने पर 14 व्यापारियों का चालान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.