Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सीएम धामी से की मुलाकात
  • देहरादून

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सीएम धामी से की मुलाकात

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

आपदा प्रबंधन तंत्र को और बेहतर बनाने की जरूरत : धस्माना

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। धस्माना ने उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में पर्वतारोहण के दौरान हुई जनहानि, देहरादून में क्षतिग्रस्त सड़कें और कूड़ा निस्तारण नीति के संबंध में सीएम धामी के सामने अपनी बात रखी। धस्माना ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से चार अक्तूबर को उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में आए एवलांच और उससे हुई जनहानि के बारे में चर्चा की। उन्होंने राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की मांग की। धस्माना ने मुख्यमंत्री से कहा कि अगर एवलांचे में फंसे पर्वतारोहियों को रेस्क्यू करने का अभियान थोड़ा पहले शुरू होता तो कई जानें बच सकती थीं। धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने रेस्क्यू आपरेशन में कोई कसर नहीं छोड़ी, किंतु खराब मौसम के कारण बहुत व्यवधान आए। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के सुझाव पर निश्चित रूप से सरकार काम करेगी। धस्माना ने मुख्यमंत्री से देहरादून की ध्वस्त पड़ी सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही देहरादून समेत राज्यभर में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रभावी नीति बनाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुपहिया और दो दुकानों में चोरी के आरोपी पुलिस ने दबोचे
Next: दुपहिया चुराने और उसको खरीदकर फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.