Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी महत्वपूर्ण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी महत्वपूर्ण

RNS INDIA NEWS 15/02/2022
rns featured image new

देहरादून। वर्तमान चुनाव ने उत्तराखंड की भविष्य की राजनीति की झलक भी दिखा दी है। खासकर कांग्रेस के लिए इस चुनाव के नतीजे काफी महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। हर विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का मिथक यदि इस बार भी कायम रहता है तो कांग्रेस को नई ताकत मिलेगी। यदि यह मिथक टूटता है तो भविष्य में नई चुनौतियों का सामना कांग्रेस को करना पड़ेगा। जिस प्रकार आम आदमी पार्टी, बसपा और यूकेडी ने इस चुनाव में तेवर दिखाए हैं, उससे साफ है कि अगला चुनाव तक तीसरी ताकत बनने का प्रयास कर रहे ये दल और आक्रामक अंदाज अख्तियार करेंगे।

कांग्रेस के रणनीतिकार भी इस पहलू पर गंभीर हैं। एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि, बसपा और आप ने मैदानी जिलों और खासकर शहरों पर ज्यादा फोकस रखा है। हालांकि मतदान के नतीजे तो 10 मार्च को आने हैं, लेकिन कुछ सीटों पर आप, बसपा और निर्दलीय अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। बदले हालात में कांग्रेस को अपने सांगठनिक ढांचे में बूथ स्तर तक आमूलचूल संशोधन की जरूरत है। जिस प्रकार भाजपा ने पन्ना प्रमुख का फार्मूला लागू किया है, उसी प्रकार हर बूथ पर ऐसी टीम तैयार करनी होगी, जो उस क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के संपर्क में रहे।

संगठन के लिहाज कांग्रेस पिछले पांच साल से सहज स्थिति में नहीं है। वर्ष 2017 में नए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अपनी टीम को तीन साल बाद जाकर बना पाए थे। उससे पहले तक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की टीम ही कागजों में दर्ज रही। बीते साल जुलाई में नए अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल भी प्रीतम की टीम की भरोसे काम कर रहे हैं। हालांकि चुनाव में टिकट वितरण की वजह से उपजे असंतोष को थामने के लिए गोदियाल ने हाल करीब 200 नए पदाधिकारी बनाए हैं। लेकिन चुनावी पद होने से उनका संगठन को जमीनी स्तर पर लाभ मिल पाएगा, इसे लेकर कांग्रेसी खुद भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।

उत्तराखंड के लोग प्रबुद्ध और संवेदनशील हैं। कांग्रेस से उनका लगाव सदा से रहा है। कांग्रेस का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2017 में भले ही कांग्रेस की सीट कम हो गई थी, लेकिन प्रचंड मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस का अपना मत प्रतिशत मामूली सा प्रभावित हुआ। कोई दूसरा दल कांग्रेस का विकल्प नहीं बन सकता। संगठन के स्तर पर पार्टी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। मतदान के बाद नया बदलाव साफ नजर भी आएगा। – मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री-संगठन

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लीडरशिप में दम नहीं है… कांग्रेस छोड़ते हुए खूब सुना गए पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार
Next: बेकाबू कार ने मारी 4 होमगार्डों को टक्कर

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.