Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेकाबू कार ने मारी 4 होमगार्डों को टक्कर
  • देहरादून

बेकाबू कार ने मारी 4 होमगार्डों को टक्कर

RNS INDIA NEWS 15/02/2022
rns featured image new

देहरादून। चाय पीने निकले राजस्थान के चार होमगार्डों को सहस्रधारा रोड पर बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला भी घायल हुई। कार को चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी चला रहे थे। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
घटना सहस्रधारा रोड पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पास हुई। स्कूल में राजस्थान से आए होमगार्डों को ठहराया गया है। मंगलवार सुबह यहां ठहरे होमगार्ड रंजीत मीणा पुत्र शिव लाल मीणा निवासी होमगार्ड ऑफिस, हनुमानगढ़, रघुवीर मंडल पुत्र नंदलाल निवासी हनुमानगढ़ वार्ड नम्बर 50 थाना हनुमानगढ़, भंवर सिंह मीणा पुत्र हजारी लाल निवासी पुलिस लाइन हनुमानगढ़ राजस्थान और राम खिलाड़ी मीणा पुत्र मनफूल मीना निवासी पुलिस लाइन हनुमानगढ़ राजस्थान मंगलवार सुबह चाय पीने के लिए निकले। वह स्कूल के बाहर सड़क पर जाने लगे। इस दौरान अचानक आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार ने उनके साथ ही सड़क पर जा रही नौरती (35) पत्नी बबलू निवासी ब्राह्मणवाला खाला घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहां पता लगा कि उनके पैर फ्रेक्चर होने के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। मौके पर कार चालक संदीप सुमन निवासी लेन 16 राजेश्वनगर फेज दो सहस्रधारा रोड को पकड़ लिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने बताया कि घायलों की ओर से तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी महत्वपूर्ण
Next: मोमो खाने की बात कहकर घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.